फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही करने पर दो एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 12 Aug 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आईजीआरएस में मानिकपुर व राजापुर तहसील की रैंकिंग कम आने पर डीएम ने दोनों एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। मानिकपुर व राजापुर तहसील की प्रदेश स्तर रैंक क्रमश: 349 व 350 वीं है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि प्रदेश से जारी आईजीआरएस रैंक में मानिकपुर को माह जुलाई में 349 रैंक मिली है। इससे लगता है कि एसडीएम मोहम्मद जसीम ने शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। साथ ही लापरवाही बरती गई। इससे रैंकिंग प्रभावित हुई है। इसी प्रकार एसडीएम राजापुर रामऋषि रमन ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में तत्परता नहीं दिखाई है। इससे तहसील को प्रदेश स्तर पर 350 वीं रैंक प्राप्त हुई है जो बहुत ही खराब है। बताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर दोनों एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें