फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घर में लगी आग जली गृहस्थी, खलिहान में रखी फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना मारकुंडी में कुसमी गांव के दो घरो सहित बोड़ी पोखरी में एक घर व रैपुरा में एक खलिहान में आग लग गई। इससे घर में रखी सामग्री सहित खलिहान में रखी फसल जल गई। मौके पर फायर बिग्रेड के जवान पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

मारकुंडी क्षेत्र के कुसमी गांव में सूर्यबली यादव व उसके पुत्र के मकान में आग लग गई। इससे कच्चा घर धू धूकर जलने लगा। घटना के समय परिजन खलिहान में फसल की मड़ाई कर रहे थे। घर में रखी गृहस्थी जल गई।
वही बोड़ी पोखरी गांव में एक कच्चे घर में भी आग लग गई, जिससे गृहस्थी जल गई। रैपुरा गांव में रामनारायण के खलिहान में आग लग गई। उनकी गेहूं की फसल जल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें