पुत्र को बचाने में झुलसा पिता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर/राजापुर(चित्रकूट)। खेत पर बनी झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर छह साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त मासूम ही झोपड़ी में सो रहा था, जबकि उसके माता-पिता दूसरे खेत पर फसल काट रहे थे। जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते खेत पर पहुंचे। मासूम को बचाने के प्रयास में उसका पिता भी झुलस गया। वहीं दूसरी घटना में आग से घर पर बंधी दो भैंसे व गृहस्थी का सामान भी जल गया।
अर्जुनपुर गांव के किसान जीवनलाल यादव की खेत पर झोपड़ी बनी हुई। मंगलवार की दोपहर अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में किसान का पुत्र सोनू (6) सो रहा था। परिवार के सदस्य उस समय गांव में स्थित घर में थे। खेत पर काम कर दूसरे किसानों ने झोपड़ी से लपटें उठती देखी तो सोनू के परिजनों को जानकारी दी।
जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक सोनू गंभीर रूप से झुलस चुका था। बेटे को बचाने के लिए पिता जीवन भी सुलगती हुई झोपड़ी में घुस गया और सोनू को लेकर बाहर निकला। परिजन बच्चे को लेकर मझगवा स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।
मां रामलली रो-रोकर बदहवास हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू कक्षा एक में पढ़ता था। उसका एक छोटा भाई और भी है। वहीं, राजापुर थाना अंतर्गत कुचौली गांव निवासी निवासी भोला आरख के घर में आग लगने से दो भैसों की मौत हो गई। घर का सारा समान जलकर राख हो गया।
सोनू की फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT