फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन की रैली में दिखा उत्साह

विज्ञापन
फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम में शहीद पार्क में मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल व छात्र । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शहर में फिट इंडिया फ्रीडम रन रैली निकाली गई। जिसमें गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस, चित्रकूट इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स और स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शहर के पटेल तिराहे से सांसद आरके सिंह पटेल व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसमें प्रतिभागियों के अलावा सभी ने कुछ दूरी तक दौड़ भी लगाई। ट्रैफिक चौराहा होते हुए अमर शहीद पार्क रैली पहुंची। यहां सांसद ने अमर शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम संयोजक नेहरू युवा केंद्र के प्रवीण कुमार सक्सेना ने केन्द्र के चेतन तिवारी, राजू कुशवाहा, रवि पांडेय, शंकर प्रसाद यादव ने कारगिल युद्ध के योद्धा सेवानिवृत्त सूबेदार रामकिशोर यादव को श्रीफल व शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, मैयादीन पटेल, वंश गोपाल, नीरज गुप्ता, हेमंत बघेल, शंभूनाथ मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया, मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, खेल अनुदेशक श्रीकेशन सिंह, श्याम सुंदर यादव, सीआईसी एनसीसी चीफ ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला, सीनियर डिवीजन के अधिकारी सुनील शुक्ला, सत्यम सिंह, अली हसन, कौशल सोनी, संदीप पाल, संदीप कुमार पांडेय, अमित जायसवाल आयुष पाल, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें