फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास कार्यो में धन का किया गया का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विकास खंड मऊ के कोपा गांव में हो रहे विकास कार्यों में दस लाख से अधिक का गबन करने का आरोप स्थानीय निवासियों ने लगाया है। कहा कि गांव का प्रधान मन मुताबिक योजना बनाते हैं। पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं की जाती। फर्जी हस्ताक्षर कर बैठक का कोरम पूरा कर लिया जाता है।
विज्ञापन

कोपा गांव के निर्माण समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद, पंजाबी लाल निषाद, रामसजीवन ने खंड विकास अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि कोपा गांव में विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें दस लाख 42 हजार 501 रूपये का गबन किया गया है। लाइट फिंटिंग, शौचालय में सुरक्षाकर्मी का मानदेय, सोलर
लाइट, ग्राम सचिवालय के फर्नीचर, गांव की सफाई, टैंकर मरम्मत का कार्य, हैंडपंप का मरम्मत करना, कागजों का फोटो कापी करना आदि मद के नाम पर रुपये निकाला गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाये। खंड विकास अधिकारी आशाराम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें