मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के शिवबाबा मंदिर के पास आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बियावल और पूरबपताई गांव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
शुक्रवार को प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सतीश खपटिहा प्रथम और अनिल पूरबपताई दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में मुकेश पूरबपताई प्रथम व आशीष मऊ द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ अस्तुति बियावल प्रथम व मनीषा पूरबपताई द्वितीय रही।
400 मीटर दौड में अंजली पूरबपताई प्रथम व रेखा बियावल दूसरे स्थान पर रही। जूनियर स्तर पर खो-खो में खपटिहा गाहुर को हराकर विजेता बना। कबड्डी में खपटिहा ने खंडेहा को हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में कबड्डी में मऊ को हराकर बियावल विजेता बना।
डिस्कस थ्रो में सत्यभान पूरबपताई, ऊंचीकूद में अनामिका पूरबपताई, 200 व 400 मीटर दौड़ में सुनीता खपटिहा और 800 मीटर दौड़ में उर्मिला मऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ऊंची कूद में राकेश्वर त्रिपाठी, 600 मीटर में शिवा गाहुर, 400 व 200 मीटर में सागर सरोजमऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता संयोजक एबीएसए नीरज श्रीवास्तव ने आलोक गर्ग, अशोक वर्मा, ज्ञान सिंह, सुशील विश्वकर्मा, संकल्प पांडेय, सुनील, वीरेंद्र, अखिलेश, हनुमान सिंह व रामयश सिंह ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे।