फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Tue, 28 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
विज्ञापन
कानपुर - फोटो : SELF
विज्ञापन
कर्वी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास मंगलवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर जाकर मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

    मुख्यालय के  जगदीशगंज निवासी लक्ष्मण (26) पुत्र रामकुमार मथुरा में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार को जैसे ही ट्रेन कर्वी स्टेशन के आउटर पर पहुंची। वह ट्रेन की बोगी से बाहर झांक कर देखने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर कर ट्रेेन के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  
 घटना की जानक ारी होने पर जीआरपी थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। देर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। इसके अलावा खोह रेलवे स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन से गिरा एक अज्ञात युवक घायल हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोशी के कारण उसकी पहचान नही हो पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें