फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। घर में सफाई करते समय सांप के काटने पर परिजन डाक्टर के बजाय ओझा के पास ले गए। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज में देरी होने पर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के बदौसा के महुराई गांव निवासी सुमन (45) पत्नी स्व देवशरण पटेल रविवार को घर की सफाई कर रही थी। तभी सांप ने काट लिया। परिजन झाड़फूंक के लिए ओझा के पास ले गए। सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पति की पहले ही मृत्यु हो गई थी। दो बच्चो का भरण पोषण मां अकेले करती थी। मां की मृत्यु होने से दोनो बच्चों के जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया। मृतका के पुत्र आशीष (15), अंबिका (13) के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें