फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम रास्ते के निर्माण को ग्रामीण अनशन पर बैठे

Mon, 29 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक रास्ते के निर्माण में अड़ंगा डालने वालों से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। तहसील परिसर में अनशनकारियों का कहना है कि जब तक उन लोगों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शिवपुर निवासी शराफत अली, शहीद, रहमत अली ने बताया कि उन लोगों के गांव में ग्रामसभा की जमीन से आम रास्ता बनाया जा रहा है।

गांव में इसके लिए पप्पू के घर के सामने मिट्टी डाली जा चुकी है पर गांव के  कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं, जिससे निर्माण नहीं हो पा रहा।

इस संबंध में नौ बार प्रार्थनापत्र एसडीएम को दिया जा चुका है। छह बार हल्का लेखपाल और कानूनगो इसकी पैमाइश कर चुके हैं लेकिन आम रास्ता नहीं बन पा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के नहीं सुनने पर उन लोगों ने आंदोलन का रास्ता पकड़ा है।

इनका कहना है कि जब तक रास्ते का निर्माण सुचारु ढंग से होने का आश्वासन नहीं मिलेगा वे लोग आंदोलन जारी रखेंगे। आरोपी बाकर अली का कहना है कि जिस जमीन में रास्ता बनना है, उसके बगल वाली जमीन उसकी है और इसका मुकदमा चल रहा है। इसलिए वे विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें