फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद, गाजर की बढ़िया पैदावार करने पर किसान सम्मानित

Mon, 29 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसान संगोष्ठी और मेले में जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को सब्जी और बागवानी करने की टिप्स दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी व मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुरस्कृत किसानों को बधाई दी। अमरूद, गाजर और गोभी की बढ़िया पैदावार के लिए मालकाना (कर्वी) के किसान रामेश्वर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अफरातफरी होने से किसानों में गुस्सा रहा।
डीएम ने किसानों को जैव उर्वरक  का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अप्रैल तक खसरा खतौनी जमा कर दें, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। इस मौके पर रामेश्वर निवासी किसान  देवीदयाल, भूपत सिंह, अजय कुमार, सुंदरलाल, चंद्र किशोर, जगन्नाथ, गीता देवी, सोनिया, काशी प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


अफसरों के देरी से आने से देर तक किसान  बैठे रहे। इनमें एक वरिष्ठ किसान नेता के रवैये को लेकर आक्रोश है। अशोक, वीरा, गुलाब, कमलेश, मैयादीन ने कहा कि उन लोगों को अधिकारियों की देरी से आने की वजह से बैठाए रखा गया।
विज्ञापन


वहीं जिला उद्यान अधिकारी का कहना था कि यह पहली बार हुआ है, वह यहां नए हैं अगले कार्यक्रम में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें