फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 24 घंटे में ही ढहा पुल, गुणवत्ता उठे सवाल

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल का ढहा पड़ा लिंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के परदवां मार्ग स्थित जमोहरा नाले पर बन रहा पुल 24 घंटे में ही ढह गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे निर्माण कार्य की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

मऊ के परदवां मार्ग के बरियारी स्थित जमोहरा नाले का पानी बारिश के दिनों में भरने से आसपास के छह से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मऊ-मानिकपुर विधायक ने लोक निर्माण विभाग से पुल स्वीकृत कराया था।
करीब 241.34 लाख रुपये की लागत वाले पुल के निर्माण का काम शुरू हुआ। छह पिलर बन चुके हैं। सोमवार को पहले दो पिलर के बीच लिंटर डाला गया, जो मंगलवार की रात ढह गया। गनीमत रही कि निर्माण कार्य होते समय हादसा नहीं हुआ। महज 24 घंटे में लिंटर ढह जाने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। प्रथम जानकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं है। एई और जेई को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच कराई जाएगी।

इनसेट...
निर्माण कार्यों में दिखा भाजपा का भ्रष्टाचार
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि यही तो भाजपा का भ्रष्टाचार है, जो निर्माण कामों में दिखता है। अधिकारी और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि कमीशनबाजी के चक्कर में गुणवत्ताविहीन काम हो रहे हैं, लेकिन कोई देखने को तैयार नहीं है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें