फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग होने पर बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नाबालिग की शादी की सूचना पर बृहस्पतिवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ पहुंच कर विदाई रुकवा दी। इसके चलते बिना दुल्हन के बरात को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेड़ा गांव का मामला है। नहरा गांव के व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि व्यक्ति बेटी की शादी बांदा जिले के चिल्ला थाना के सुगहर गांव के युवक के साथ करा रहा है। सूचना पर चाइल्ड लाइन की काउंसलर नीलू, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचने तक शादी हो चुकी थी। इस पर टीम ने किशोरी के पिता को हिदायत दी कि बालिग होने तक ससुराल कतई न भेजा जाए। इस पर वर-वधू पक्ष की सहमति पर लड़की की विदाई नहीं हो सकी। बरात बिना वधू के लौट गई। मामले की जानकारी पहाड़ी थाने में भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें