फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के डढ़िया बसिंघा गांव निवासी चंद्रकली (65) पत्नी रामबहादुर की गुरुवार देर शाम घर में मौत हो गई। गांव के कुछ लोगाें ने आशंका जताई कि अधिक शराब पीने से मौत हुई है। यह शराब कुछ लोगाें ने उसे जबरन पिलाई है। सूचना पर रैपुरा थाने की पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि मृतका भतीजे शिवबाबू के साथ रहती थी। उसके बच्चे नहीं हैं। पति की मौत हो चुकी है। शराब पीने की आदी थी। भतीजे ने बताया कि इसी शक पर पुलिस सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें