फोटो-5- युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर(चित्रकूट)। मुंबई जाने के लिए निकले मजदूर का शव रेलवे लाइन पर मिला। कुछ लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कही है। परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
मऊ थाना क्षेत्र के जमुना रोड निवासी मिथलेश ने बताया कि पति राममोहन श्रीवास (34) सोमवार की शाम मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। जीआरपी ने बताया कि शंकरगढ़ के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके दो पुत्र, एक पुत्री हैं। (संवाद)