फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ननिहाल आई किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया के बगैचा पुरवा में बुधवार को राजापुर निवासी काजल (17) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह ननिहाल आई थी। परिजनों ने बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन

बगैचा पुरवा निवासी बब्बू के मुताबिक नातिन काजल करीब 15 दिन पहले उनके घर आई थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। काजल की छोटी बहन और दो भाई हैं। उसने इसी वर्ष बारहवीं कक्षा पास की थी। थाना प्रभारी राजापुर नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें