फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर पर हमले के खिलाफ शिक्षक लामबंद, शिक्षण कार्य किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बेडीपुलिया के असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमले के विरोध में साथी शिक्षकों, प्रवक्ताओं व कालेज के कर्मचारियों ने प्राचार्य के साथ बैठक कर शिक्षण व अन्य कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कहा गया कि जब तक आरोपी जेल नहीं जाएंगे, शिक्षण कार्य नहीं होगा। महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को जंतु विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह मुख्यालय स्थित आवास जा रहे थे। रास्ते में बीकॉम के छात्र अनुज सिंह व पूर्व छात्र रजत प्रताप सिंह सहित आठ-दस अराजकतत्वों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अराजकतत्वों ने महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों, कर्मचारियों को भी जान से मारने की धमकी दी। जिससे भय व असुरक्षा का माहौल है। महाविद्यालय को स्नातक तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसकी परीक्षाएं शुरू हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल की अध्यक्षता में प्राध्यापकों, कर्मचारियों की आपात बैठक हुई। जिसमें समस्त शैक्षिक, शिक्षणेतर गतिविधियां अग्रिम आदेशाें तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें