चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने अशासकीय सहायता प्राप्त मध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि कर्मचारियों की पदन्नाति की जाए। चिकित्स सुविधा दी जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाए। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला, जिला मंत्री गंगा प्रसाद व कोषाध्यक्ष ललक सिंह, अजय शर्मा, धनुष, सुजीत, शिवाधर, बाबूलाल, रमेश कुमार, विनय कुमार त्रिपाठी, पवन कुमार, प्रदीप शुक्ला, रामगोपाल, लवकुश, सुनील देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद