फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने महिला से 54 हजार छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। कस्बे के एक बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से टप्पेबाज 54 हजार रुपये लेकर भाग गये। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस बैंक में जाकर पूछतांछ किया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा गांव के कोल बस्ती निवासी खुशबू मानिकपुर कस्बे के एक बैंक से शुक्रवार को 54 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थी। रास्ते में टप्पेबाज मिलकर महिला से रिश्तेदार बता पहले बातचीत करते रहे। इसके बाद उससे 54 हजार रुपये लेकर भाग निकले। मामले को लेकर महिला ने मानिकपुर थाने में तहरीर दिया। जिस पर पुलिस टीम मौके पर जाकर बैंक पहुंचकर पूछतांछ किया। थानाध्यक्ष मानिकपुर सुभाष चौरसिया ने बताया कि बैंक पहुंचने पर जांच करने पर पाया गया कि रुपये नहीं निकाले गये। महिला अब बता रही है कि पैनकार्ड के माध्यम से रुपये निकाले गये है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें