फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीएम आवास के लिए 17 सौ लोगों का हुआ सर्वे

Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए 1700 लोगों का सर्वे विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है, जबकि इससे पहले 78,367 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका था। अब इन सभी नए आवेदकों का सत्यापन कार्य किया जाएगा। जांच में अपात्र पाए जाने वालों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा 12 दिन के लिए वेबसाइट खोले जाने के बाद नए आवेदकों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया। विभाग से तारीख मिलने पर सर्वेयर फिर घर-घर जाकर विवरण का सत्यापन करेंगे। इसके उपरांत ब्लॉक और जिला स्तर की टीम निर्धारित मानकों के अनुसार जांच करेगी।

तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार होगी। सूची में शामिल पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें