फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आ गई सर्विलांस की रिपोर्ट, व्हाटसअप कॉल से कई बार हुई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के व्यापारी की पुत्री मुस्कान की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या के मामले में 50 संदिग्ध मोबाइल कॉलों के डिटेल आ गए हैं। इसी आधार पर पुलिस हत्यारे तक पहुंच सकती है। इसमें कई व्हाटसअप कॉल भी हैं, जिनका रिकार्ड मंगाने में देरी हुई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर मार्ग के निवासी शिवनरेश अग्रहरि की 14 साल की पुत्री की 11 दिन पूर्व चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की छह टीमों की जांच लगभग पूरी हो गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हत्यारोपी को भी पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकूनुमा शस्त्र की बरामदगी में देरी हो रही है। बंजारा समुदाय के दो युवक व कौशांबी के चार युवकों से काफी जानकारी मिली है। यहां तक कि इस मामले में किशोरी की मां व भाई को भी आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार किशोरी की हत्या दोपहर 12 बजे के बाद हुई थी। जिसकी जानकारी परिजनों को लगभग चार बजे हुई। एक घंटे बाद सूचना पर पुलिस पहुंची थी। किसी चाकूनुमा बेहद धारदार शस्त्र से किशोरी का गला रेता गया था। इस मामले में पुलिस ने 3500 मोबाइल नंबरों में 50 संदिग्ध छांटेथे। इनकी पूरी डिटेल सोमवार को पुलिस के पास आ गई है। इसी आधार पर अब हत्या का खुलासा होना आसान हो गया है। इसमें कई व्हाटसअप कॉल होने से इनका रिकार्ड मिलने में देरी हुई।
विज्ञापन

पूरे मामले में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी टीमें पूरा प्रयास कर रही हैं। काफी सफलता मिल चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सारे सबूतों का मिलान किया जा रहा है। किसी निर्दोष को जेल जाने से बचाने की कवायद में कुछ देरी हो रही है। कई बार जांच टीम कातिल तक पहुंची लेकिन कुछ तथ्य कमजोर होने पर बैक होना पड़ा। इसका खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें