फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए आईं 30 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के 38 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन्हें लेकर आपत्तियां मांगी थी। सेंटरों में छात्रों की अधिक संख्या व सेंटर बदलने सहित अन्य मामलों को लेकर 30 आपत्तियां आई हैं। इनके निस्तारण के लिए प्रधानाचार्याें ने डीआईओएस कार्यालय में पत्र दिया है। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होनी हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए सेंटर राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, गंगा प्रसाद जनसेवा इंंटर कॉलेज कर्वी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर, त्यागी इंटर कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज खंडेहा, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज मऊ, गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबो, तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर, नाथूराम संकट मोचन इंटर कॉलेज बछरन, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा, हनुमत इंटर कॉलेज नॉदीतौरा, पालेश्वार नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर, जेपी इंटर कॉलेज कर्वी, बीबी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेड़ी पुलिया कर्वी, धीरेंद्र इंटर कॉलेज राजापुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी, छत्रपति साहू जी महाराज इंटर कॉलेज रगौली, स्व रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज पहाड़ी, बालिका इंटर कॉलेज सरधुवा , बाबा प्राणनाथ इंटर कॉलेज पूरब पताई, चंद्रेश इंटर कॉलेज बरगढ़, एस सिंह पटेल, सिया सिंह पटेल कॉलेज खोपा,संतरीता इंटर कॉलेज मानिकपुर,परम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सरधुवा, राजकीय हाईस्कूल सेमरिया चरणदासी, राजकीय हाईस्कूल नोनार में परीक्षा होनी है।
इनसेट



आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण



हाईस्कूल व बोर्ड की परीक्षा में कुल 25 हजार 193 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 13244 व इंटर मेें 11949 छात्र-छात्राएं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बनाए गए सेंटरों से 30 आपत्तियां प्राप्त हुई है। इनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें