फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में सहयोग करें राजनैतिक दल : मंडलायुक्त

विज्ञापन
कालेज में छात्राओं की बनाई रंगोली देखने के बाद जानकारी लेते मंडलायुक्त दिनेश सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में राजनैतिक दल सहयोग करें। बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का परीक्षण करालें। यह बात मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पार्टियां अपने बीएलओ के माध्यम से सूची का सत्यापन करा लें। सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी जाए। 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ ग्रुप एप अपलोड अवश्य करें। जनपद में 862 बूथ लेवल आफीसर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से कहा कि सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची भी उपलब्ध करा दिया जाए। समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी कराएं।
बैठक में अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, सहज जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवबाबू एड, जिला सचिव माकपा रूद्र प्रसाद मिश्रा, जिला सचिव भाकपा अमित यादव, जिला सचिव कांग्रेस पार्टी यमुना प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता को सराहा
चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की उपस्थिति में हड़िया बाबा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कसहाई में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्त्रस्म का आयोजन हुआ। आयुक्त ने विद्यालय के शिक्षकों सहित छात्र, छात्राओं से कहा कि जिसका मतदाता सूची में नाम नहीं है वो वोट नहीं डाल पाएंगें। किसी भी मां-बाप को यह अधिकार नहीं है कि अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करें। कहा कि जो शिक्षक कार्य नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आयुक्त व जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्र, छात्राओं की बनाई गई मतदाता जागरूकता रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता को भी देखकर सराहा। आयुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम को निर्देश दिए कि इन्हें पुरस्कृत किया जाए। इस दौरान छात्र छात्राओं, जनसमूह को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। स्काउट गाइड के सचिव सुरेश प्रसाद ने मतदाता जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें