फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के समय महंगी बिजली खरीदकर की आपूर्ति

विज्ञापन
बिजली विभाग की योजनाओं को बेहतर तरीके से प्रसार करने वालों को पुरस्कृत करते प्रबंध निदेशक अमित क - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक इं. अमित किशोर ने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की समस्या हुई थी तो मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री ने बढ़े हुए दाम में विद्युत खरीद कर प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराया है। एकमुश्त समाधान योजना को लेकर सरकार आई है। शासन 12 रुपये की दर से विद्युत की खरीद कर रही है। उपभोक्ताओं को 5 व 6 रुपये दर से विद्युत की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत विभाग के महाकैंप की शुरुआत चित्रकूट से की गई। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा इं अमित किशोर, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने शासन से लागू महत्वाकांक्षी एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के बकाए पर लगे विलंबित भुगतान अधिभार में छूट देकर लाभांवित किए जाने के बारे में बताया।
प्रबंध निदेशक ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद का जो लक्ष्य लगभग 122 करोड़ का रखा गया है। मुख्य अभियंता बांदा विद्युत वितरण खंड पीके झा ने कहा कि 30 नवंबर तक एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। कार्यक्त्रस्म का संचालन अधीक्षण अभियंता वर्कशॉप दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रवि अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल, अधिशासी अभियंता कर्वी आरएस वर्मा, अधिशासी अभियंता राजापुर केके वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत मीटर अनिल दुबे, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें