फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने धान क्र्तय केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। तहसील क्षेत्र के दो धान क्रय केंद्रों का एसडीएम प्रमोद झा ने निरीक्षण किया। बताया कि धान की फसल लगभग तैयार है। पहाड़ी में साधन सहकारी समिति उत्तरी का निरीक्षण किया। किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पानी, काटा, बाट, पंखे की समुचित व्यवस्था मिली।
विज्ञापन

प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी किसान के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। टोकन के अनुसार किसानों का धान तौलने की व्यवस्था करें। किसानों ने मांग किया है कि सगवारा, राजापुर, बिहरवां, चिल्लीमल, भदेहदू, सुरसेन, लोहदा केंद्रों का भी संचालन किया जाए।
चिल्लीमल पूर्व प्रधान करुणेश मिश्रा ने बताया कि तिरहार क्षेत्र के चिल्लीमल, बरद्वारा, चांदी, तीरधुमाई गंगू, नैनी, बिहरवां, बक्टा, हस्ता, देवारी आदि गांव धान बाहुल्य हैं। यहां के किसानों को धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े, इसलिए बिहरवां, चिल्लीमल, बरद्वारा, सुरसेन साधन सहकारी समितियों में क्रय केंद्र खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें