फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा अलंकरण समारोह में छात्र सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-8- मेधावी छात्रों के सम्मान के बाद शिक्षक व छात्रोंके साथ मौजूद डीआईओएस बलिराजराम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेड़ी पुलिया में गुरुवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी 21 छात्रों जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले मेें कम संसाधन होने के बावजूद यहां के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत के बल पर टॉप सूची में नाम दर्ज कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कहा कि किसी भी असंभव कार्य को करने के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए। जिले की सूची में हाईस्कूल में 6वां स्थान पाने वाले आयुष शुक्ला, सातवां स्थान प्राप्त करने वाले जीतेश पटेल, नौवां स्थान प्राप्त करने वाले अजय सिंह, इंटर में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले अमन पांडेय व सातवां स्थान प्राप्त करने वाले मयंक त्रिवेदी सहित कुल 21 छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कॉलेज के शिक्षक प्रमोद कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, दादूराम गर्ग, प्रमोद पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव व अरूण कुमार त्रिपाठी, शिव प्रकाश त्रिपाठी, जानकीशरण मिश्र को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कालेज की प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष केशव कुमार माथुर, प्रधानाचार्य रमेश कुमार, डॉ. राज किशोर पांडेय, विश्वास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें