चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में निशुल्क यूनीफ ॉर्म की गुणवत्ता, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आउट आफ स्कूल बच्चों के चिन्हाकन एवं पंजीकरण के संबंध में बैठक हुई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक छात्र, छात्राओं को यूनीफ ॉर्म वितरण होगा। यूनिफ ॉर्म के सिलाई का काम आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाए।
उन्होंने डीसीएनआरएलएम राम उदरेज यादव से कहा कि एक लाख ड्रेस सिलवाने की व्यवस्था कराएं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि पिंक कार्ड योजना के परिवारों के जो बच्चे हैं उनकी सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करा दें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, डाएट प्राचार्य शिवरामपुर सीएल चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।