खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के सहयोग से चित्रकूट के सभी मठ-मंदिरों, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर 21 जून को योग दिवस न मनाने का फैसला लिया।
इसे लेकर सभी प्रमुख संस्थाओं और मठ मंदिरों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवियों की बैठक उद्यमिता विद्यापीठ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में हुई। बैठक में कामदगिरि प्रमुख द्वार से महंत मदन गोपाल दास, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास, रामायण कुटी के महंत राम हृदय दास, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी, ब्रम्हपुरी आश्रम से रामनरेशाचार्य, जानकी महल से सीता शरण दास एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद गौतम, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. योगेश चंद्र दुबे, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के डॉ. ऋ षि वोहरा, राजेंद्र मिश्रा, नगर पंचायत चित्रकूट के सीएमओ रमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।