फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबा छात्र, चार घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। भाई के साथ यमुना नदी में नहाने गए कक्षा 4 के छात्र की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे बाद शव को ढूंढ पाए।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला गांव निवासी राम यश का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने दादा के पुत्र 12 वर्षीय शिवम के साथ मंगलवार की शाम को यमुना नदी नहाने गया था। शिवम ने बताया कि सत्यम गहराई की ओर चला गया। उसे डूबता देख शोर मचाया तब ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसे ढूंढने का प्रयास किया। सूचना पर परिजन भी नदी किनारे पहुंचे और लगभग चार घंटे की तलाश के बाद नदी से सत्यम का शव निकाला गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र का पिता गोवा में मजदूरी करता है। वह दो भाई एक बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें