फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ टीम पहुंची, खंगाले आरोपियों के रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। टीईटी का पेपर आउट करने के आरोप में पकड़े गए चित्रकूट के दो युवकों के शैक्षणिक रिकार्ड खंगालने एसटीएफ की टीम कर्वी पहुंची। गुपचुप तरीके से टीम ने आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह के आसपास के लोगों से बातचीत कर उनकी गतिविधियां जानी। इसकी भनक आरोपियों के परिजनों को भी नहीं लगी।
विज्ञापन

टीईटी का पेपर आउट होने पर रविवार को शासन ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। एसटीएफ की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर 26 लोगों को पेपर आउट कराने के आरोप में पकड़ा। इसमें चित्रकूट जिले के दो आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह भी शामिल हैं। दोनों को प्रयागराज से पकड़ा गया था।
एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह ही एसटीएफ की दो सदस्यीय टीम जिला कर्वी पहुंची। शहर के शंकर बाजार बल्दाऊगंज निवासी दोनों आरोपियों के रिश्तेदारों व पड़ोसियों से जानकारी जुटाई। इसके अलावा स्कूल जाकर उनके शैक्षणिक रिकार्ड भी जाने। इस दौरान टीम ने मोहल्ले के कई लोगों से बातचीत कर इनके शिक्षण संस्थानोें से जुड़े कुछ सहपाठियों से भी बातचीत कर टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोशन सिंह मूलरूप से बरद्वारा गांव और अभिषेक सिंह बालापुर खालसा गांव निवासी हैं। दोनों के परिजन जिला मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज में मकान बनवाकर रहते हैं। रोशन सिंह के पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं और रोशन प्रयागराज में लैब टेक्निशन पद पर कार्यरत भी है।
अभिषेक के पिता मऊ तहसील में लेखपाल हैं। इन दोनों के रविवार को पकड़े जाने के बाद से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा है। इनके घर के पास देर रात तक पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। सोमवार को भी काफी लोग इनके घर के आस पास डटे रहे लेकिन जैसे ही एसटीएफ टीम के आने की जानकारी हुई तो सभी वहां से दूर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें