चित्रकूट। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ दक्षिणांचल कमेटी की अधिवेशन का दूसरे दिन कमेटी का प्रदेश स्तरीय चुनाव कराया गया। इसके साथ ही बिजली कर्मचारी व संविदा कर्मियों की समस्या को लेकर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ दक्षिणांचल कमेटी के चुनाव मेें अध्यक्ष पद पर तक्षक कुमार भारद्वाज अलीगढ़, महामंत्री आनंद कुमार पाल, वीरेश यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष एनएस श्रीवास्तव को बनाया गया है। मुख्य संरक्षक जंट सिंह यादव, संरक्षक अनिल यादव बनाये गये है। कार्यक्रम मेें 22 जनपदों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांतीय उपमहामंत्री रामलाल पाल के नेतृत्व मेें सभी का स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सद्रू दीन राणा ने की। इस मौके पर वकील राम, नंद किशोर, सागर, सुशील चंद्र जोशी, लक्ष्मी पाल, गुडडू, रामआसरे, नंद किशोर, सुशील चंद्र भरतकबीर, शिवपाल, नत्थू आदि मौजूद रहे।