फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ का वेतन रोका, डॉक्टर को नोटिस

विज्ञापन
फोटो- 10- जिला अस्पताल में मृत महिला के मामले में सीएमएस से जानकारी लेते सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी। स? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के फल वितरण के दौरान बेड पर मृत पड़ी महिला को छिपाने के लिए चादर ढंकने के मामले में सोमवार को सीएमओ जांच की। जिला अस्पताल में उसी वार्ड में जाकर घटना के दिन मौजूद मरीजों और स्टाफ से आधे घंटे तक वार्ता की। सीएमएस ने ड्यूटी डॉक्टर समेत समस्त स्टाफ को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया है। इसी मामले को प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संज्ञान लेने से सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के प्रभारी व प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के शनिवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान फल वितरण किया। जनरल वार्ड में एक बीमार महिला चरदहा गांव निवासी मैकी के बेड के पास पहुंचे और समझे की महिला सो रही है तो वहां मौजूद उसकी मां से हालचाल लेकर फल दिया। वार्ड के बाहर निकलते ही पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। इस मामले में प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद जांच जारी है।
सोमवार को ड्यूटीरत स्टाफ को अस्पताल की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसमें 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। इसी में स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन रोका गया है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने सीएमएस डॉ. राजेश खरे के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उसी जनरल वार्ड में पहुंचे और शनिवार से भर्ती मरीजों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें