फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो-20- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जेवलिन थ्रो में प्रतिभाग करती चित्रकूट की सपना देवी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 व 22 अक्तूबर को हुई प्रदेश स्तरीय स्पोर्ट्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चित्रकूट की सपना देवी ने नाम रोशन किया है। मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने जैवलिन थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल की टीम प्रतिभाग कर रही थी। जिसमें शनिवार को जिले के नांदिन कुर्मियान गांव की सपना देवी ने जैवलिन थ्रो में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। जिससे उसके पिता सुखराज प्रसाद व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। इसके पहले सपना ने इसी वर्ष ग्रामीण स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंडलीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें