फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा आधार, मेरा सम्मान वैन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मेरा आधार, मेरा सम्मान वैन को सोमवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आरके सोनी ने बताया कि जनपद के कोल समाज की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को कवर किए जाने के लिए मेरा आधार, मेरा सम्मान वैन चलाई जा रही है। वैन उनके आधार कार्ड बनवाने, बचत खाता एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना आदि का लाभ देने को कैंप लगवाएंगी। पहले चरण में कर्वी, रामनगर, मऊ, मानिकपुर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में कैंप लगेंगे जिनमें आधार ही बनेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें