चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड क्षेत्र में सभी स्थानों पर सिंचाई, बिजली व पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्य कर रहे है। भरतकूप क्षेत्र के रसिन बांध व राजापुर क्षेत्र के चिल्लीमल पंप हाउस की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसका फायदा खेतों की सिंचाई लिए होगा।
डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि रसिन जैसे पिछडे़ क्षेत्र मेें जहां घनघोर जंगल है उस स्थान पर सीएम आ रहे है। मंदाकिनी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ाने के लिए कई योजना बनाई जा रही है। यदि यह योजना पास हो गई तो किसानों का लाभ होगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)