चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी चित्रकूट सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में आ रहे हैं। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब वह एक घंटे ही यहां प्रवास करेंगे। इसके पहले वह तीन घंटे से कम किसी कार्यक्रम में नहीं रुके। कई बार तो रात्रि प्रवास भी किया है।
रसिन स्थित हेलीपैड पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे हेलीकाप्टर से सीएम उतरेंगे। इसके बाद कार से रसिन बांध के मुख्य स्थल पर जाएंगे। वहां पर 10: 45 बजे रसिन बांध चिल्लीमल बांध का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कार से 10:55 बजे जनसभा स्थल पहुंचेगे। वहां से सुबह 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:30 बजे बांदा के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
पार्किंग की समस्या, खेत बने सहारा
भरतकूप। सीएम के कार्यक्रम में जनसभा होने से सबसे ज्यादा समस्या पार्किंग की समस्या आ रही है। इसके लिए कई खेतों को समतलीकरण किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सीएम की जनसभा स्थल पर भी कुछ खेत हैं जिनको समतल किया गया है।
------------
गांव-गांव बांटे पीले चावल
भरतकूप। सीएम की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अशोक जाटव, बद्री विशाल त्रिपाठी, रावेंद्र गौतम, पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, सच्चिदानंद गर्ग, भगवानदीन, भागवत त्रिपाठी ने घर-घर पीले चावल बांटकर निमंत्रण दे रहे हैं।
--------------
फसल नष्ट करने का आरोप
चित्रकूट। सदर तहसील के रसिन गांव में प्रशासन ने वाहन पार्किंग बनाने को लेकर किसानों के खेतों को समतलीकरण किया। जिसके चलते अरहर की फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने फसल बर्बाद होते देख न्याय की गुहार लगाई हैं । पीड़ित किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्होंने बटाई पर खेत लिया है। पार्किंग बनाने के चलते 5 बीघे फ सल पूरी तरह खराब हो गई है।