फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सपा प्रमुख की फोटो से अभद्रता पर भड़के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा व भाजयुमो की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के दौरान अभद्रता का सपाइयों ने कड़ा विरोध किया है। कोतवाल को वीडियो के साथ तहरीर देकर सपा नेताओं ने आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को सपा नेता शिवम ओझा व सत्यम यादव कई साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाल को एक वीडियो दिखाने के बाद तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार को भाजपा व भाजयुमो के कई पदाधिकारियों ने राजनीतिक विरोध के चलते सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका है। इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पुतला फूंकने के दौरान सपा प्रमुख की फोटो पर अभद्रता की गई। इसके बाद इसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया। यह अपमानजनक व आईटी एक्ट का दुरुपयोग है।
आरोप यह भी लगाया कि इस पूरे कृत्य में स्थानीय प्रशासन का सहयोग होने से ऐसा हुआ है। इस मामले में वीडियो में दिख रहे सभी भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा सपाई आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें