फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं जब सशक्त बनेगी तभी समाज का विकास होगा : योगी

विज्ञापन
- उज्जवला योजना में ऑनलाइन वर्जुअल मुख्यमंत्री से वार्ता करती प्रियंका देवी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने प्रियंका देवी से वर्चुअल संवाद किया। निशुल्क गैस सिलिंडर, चूल्हा वितरण कार्यक्रम भजन संध्या स्थल सीतापुर में हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को सीतापुर के रामायण मेला परिसर में कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए निशुल्क गैस दे रहे हैं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि बेटी जब कभी देश की बड़ी सेवा में जाती है तो गर्व होता है। केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा देने का कार्य किया है। िजिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि यह मुफ्त गैस कनेक्शन प्रधान व लेखपाल नहीं दिला रहे। यह पीएम नरेन्द्र मोदी की देन है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि छूटे लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास देने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में गैस वितरण का शुभारंभ किया है। अब जो सरकार की सुविधाएं दी जा रही हैं वह पात्र लोगों के घर तक पहुंच रही हैं। एसपी धवल जायसवाल ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए महिला स्वावलंबन, नारी सशक्तीकरण, महिला हेल्प डेस्क आदि शासन की योजनाओं से अवगत कराया।
कार्यक्त्रस्म के दौरान अतिथियों ने महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन कार्ड, सिलिंडर, चूल्हा का वितरण किया। एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्त्रस्म का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आईयूसीएल के सहायक प्रबंधक हिमांशु द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडेय, राजेश्वरी देवी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर सहित लाभार्थी एवं विभिन्न गैस एजेंसियों के लोग मौजूद रहे।
अब नहीं लगता धुआं न जाना पड़ता जंगल
चित्रकूट। प्रधानमंत्री उज्ज्वला-2.0 योजना के तहत बुधवार को सीतापुर निवासी प्रियंका कुशवाहा ने जब ऑनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की तो वह काफी देर तक हिचकिचाती रही। जब सीएम ने पूंछा कि पहले कैसे बनाती थी खाना तो महिला बोली जंगल से लाते थे लकड़ी और चूल्हे में धुआं के बीच बनता था भोजन। सीएम ने पूछा गैस सिलिंडर चूल्हा मिला तो महिला बोली हां मिल गया है। इससे वह बेहद खुश है।
सीएम की प्रियंका से लगभग पांच मिनट तक बातचीत हुई। सीएम ने सबसे पहले हालचाल पूछा और परिवार की जानकारी ली। इसके बाद पूछा कि गैस सिलिंडर चूल्हा मिला है कि नहीं। फिर पूछा पहले कैसे खाना बनाती थी। प्रियंका ने बताया कि बहुत परेशानी होती थी। पति मजदूरी कर भरण पोषण कराते हैं खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी लाते थे। घर में धुआं के बीच खाना बनाते थे। बारिश के दिनों में परेशानी बहुत बढ़ जाती थी। अब सिलिंडर चूल्हा मिलने से बहुत आराम हो गया है। इस दौरान दूसरी चयनित लाभार्थी रोशनी से सीएम की बातचीत नहीं हो सकी। ऑनलाइन बातचीत के बाद प्रियंका व रोशनी दोनों खुश थीं। रोशनी ने कहा कि चलो बातचीत नहीं हुई लेकिन उसने पूरी बात सुनी और सीएम से नमस्ते भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें