फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बजा सायरन, फूटे बम, आग और धुआं देखकर सहमेे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुधवार की सुबह अचानक पुलिस फोर्स चित्रकूट इंटर कॉलेज की ओर शस्त्र-अस्त्र के साथ जाती दिखती है। कुछ देर बाद सायरन बजता है और धमाके के साथ गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई पड़ती है। इस पर आसपास के लोग सहम जाते हैं। कुछ देर बाद पता चलता है कि यह मॉकड्रिल है। इसमें दुश्मनों से निपटने की तैयारियों को परखा जा रहा है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कॉलेज में माॅकिड्र्रल में युद्ध जैसा नजारा देखने को मिला। सायरन बजने की आवाज लगभग दो किलोमीटर तक सुनाई दी। इसके बाद बम और गोेलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठता है। पुुलिस व एनसीसी टीम के साथ कुछ अन्य लोगों की टोली बनाई गई थी। जब दुश्मन टोली ने हमला किया तो बचाव व आक्रमण के लिए टीमों को आगे बढ़ते देखा गया। कई घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंंचाया जाए। इसका अभ्यास कराया गया। मिसाइल जैसे हमले के बाद निकले धुआं के बीच स्थानीय निवासी पुलिस की मदद से भाग कर सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए दिखाई दिए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए बस्ती व युद्ध मैदान से उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर एंबुलेंस में लिटाते देखे गए।
इनसेट
पुलिस के साथ एनसीसी की ताकत
मॉकड्रिल में पुलिस की प्रशिक्षित टीम थी। बम निरोधक दस्ते के अलावा पानी, जंगल के बीच से दुश्मनों तक पहुंचने वाली टीम का प्रदर्शन दिखा। महिला पुलिस टीम का भी हौसला दिखा। स्थानीय कुछ उत्साही युवकों के साथ एनसीसी कैडेटों की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन

इनसेट
हर हमले से बचाव की दी जानकारी
पूरे आपरेशन का एसपी अरुण कुमार सिंह ने नेतृत्व किया। उन्होंने हर हमले के बारे में बताया। यह भी समझाया कि हवाई हमलों के खतरों से कैसे सावधान रहें। इसके लिए आपदा के समय सुरक्षित स्थान पर छुपने की जानकारी, आपातकालीन उपकरणों के संचालन व उनके रखरखाव की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम उमेशचंद्र, एसडीएम पूजा साहू, सीओ राज कमल, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, सीओ फहद अली, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, कोतवाल उपेद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें