फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर छात्र फंदे पर झूला

विज्ञापन
ोटो-3- गुडडू- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। माता-पिता निमंत्रण में ससुराल गए और बेटे ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव निवासी देवकुमार ने बताया कि भाई चंद्रभान, पत्नी के साथ रेहुटाखेरा स्थित ससुराल में निमंत्रण पर गए था। घर में दोनों बेटे गुड्डू यादव (18) और छोटू थे। मंगलवार की शाम गुड्डू ने छोटू को मवेशी को पानी पिलाने के लिए भेज दिया। छोटू लौटकर आया तो गुड्डू कमरे में खुद को बंद किए था। छोटू ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। खिड़की से देखा तो गुड्डू पंखे के कुंडे में अंगौछे से फंदा बनाकर लटका हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह इंटर का छात्र था। पिता किसान हैं। बड़ा भाई सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि छात्र के खुदकुशी का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें