चित्रकूट। शहर की एक दुकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से दुकानदार घायल हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है।
मुख्यालय के पुरानी बाजार निवासी सानू पुत्र इकबाल हैदर मंगलवार की देर शाम एक दुकान पर गैस वेल्डिंग कर रहा था। तभी सिलिंडर फटने से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन ने उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया गया। सीएमएस ने बताया कि मरीज का इलाज तत्काल शुरू हो गया था। हथेली से बहुत खून बह चुका था और हालत नाजुक हो रही थी जिससे उसे प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे न ले जाकर इलाज न होने का आरोप लगा रहे थे।