फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार और मां को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
Shopkeeper and mother beaten with sticks - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप। थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के मजरा पांडेय पुरवा के परचून दुकानदार दिनेश पांडेय को गांव के ही पिता-पुत्रों ने लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बचाने आई दुकानदार की मां को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार को दुकानदार ने दी तहरीर में बताया कि सवेरे दुकान पर बैठा था। बालकेश ने उसे कहा कि बहुत महंगा सामान देते हो। इस पर कहासुनी हो गई। वह दुकान बंद घर चला आया। तभी बालकेश और उसके पुत्रों श्यामू, रामू ने घर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर पिटाई की है। बचाने आई मां बृजरानी को मारापीटा है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें