फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान मालिक की पत्नी को घर घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दुकान खाली कराने व अन्य मामलों को लेकर कुछ किरायेदारों ने दुकान मालिक की पत्नी को घर में घुसकर मारा पीटा। घर में रखी सामग्री की तोड़फोड़ की। पीड़ित दंपति ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी पक्ष ने मारपीट के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार निवासी केदार सोनी पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह अपने घर में था। तभी कुछ किरायेदार आए और गाली देकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पत्नी ने बचाव किया तो आरोपियों ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसके गले की सोने की जंजीर टूट गई। घर की तमाम सामग्री टूट गई। यूपी 112 को सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर, आरोपी पक्ष ने बताया कि मारपीट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें