चित्रकूट। वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह के अवसर पर आभास महासंघ की ओर से खॉच रूखमा खुर्द गांव में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 05 महादानियों ने रक्तदान किया। 12 लोगोें ने पंजीकरण कराया।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम रतन ने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। प्रभारी रक्तकोष अधिकारी डॉ. पीडी चौधरी ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। अभास महासभा की बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मीरा भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करना है। शिविर में जिला चिकित्सालय टीम के अजय सिंह, शंकर दीन, धीरेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह आदि रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान करने वाले महादानियों में बुद्ध विलाश, लवकुश सिंह, धर्मेंद्र कुमार भास्कर, मोहित पटेल, दादूराम रहे।