फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल सात नामजद, दो गिरफ्तार दो अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के हाईवे किनारे ईंटा मंडी में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियों में घायल तीन लोगों का पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है। एक पक्ष से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को दूसरे पक्ष से चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों तरफ से मिलाकर कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में दो को पकड़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीगंज ईंटामंडी के पास बुधवार की देर रात को पुराने विवाद में दो पक्षों में गोलियां चली थीं। जिसमें बालू का व्यापार करने वाला रवि मिश्रा व उसका दोस्त नितिन घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से विजय द्विवेदी उर्फ सुग्गा को गोली लगी है। तीनों का प्रयागराज अस्पताल में इलाज जारी है। बृहस्पतिवार को घायल रवि के पिता रामचंद्र की तहरीर पर मनोज बेलौंहा, विजय द्विवेदी व नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को घायल विजय के भाई अजय द्विवेदी ने कोतवाली में रवि मिश्रा, नितिन, नरेंद्र व रवि केवट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कुल सात लोगों में मनोज और नीरज की पुलिस तलाश कर रही है। रवि केवट व नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन का इलाज जारी है।
कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तीनों घायल रवि, विजय व नितिन की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इस घटना के पीछे अभी तक यही कारण सामने आया है कि दोनों पक्ष के बीच मोबाइल में कहासुनी हुई थी। इसके बाद रवि मिश्रा के ईंटा मंडी जाने के बाद विजय व मनोज आदि से विवाद हुआ और फिर दोनों ओर से गोलियां चली हैं। विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें