फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिया संग कृष्ण को देख गूंजी जयकार

विज्ञापन
मानिकपुर में चल रही रासलीला में मौर नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर। कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास चल रही रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों ने यमुना नदी से कालिया नाग को भगाने के दृश्यों को दिखाया। जिसे देख भक्तों ने भी जय कन्हैया लाल का उद्घोष किया।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बे में मंगलवार को वृंदावन की श्रीराधा करुणामयी रासलीला संस्थान के कलाकारों ने श्रीकृष्ण बाल लीला का मंचन किया। लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण व उनके साथी जमुना किनारे गेंद खेल रहे थे। गेंद यमुना नदी में चली जाती है।
गेंद निकालने के लिए बालक कृष्ण यमुना में छलांग लगा देते हैं। कुछ देर बाद जब कृष्ण कालिया नाग के फन पर बैठकर बाहर निकलते हैं तो पांडाल में मौजूद भीड़ जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करती है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक चुन्नू भइया त्रिपाठी प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें