जंगल में बदमाशों की तलाश में सर्चिंग करती मप्र पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। मध्य प्रदेश नया गांव थानाक्षेत्र के टेढ़ी के जंगलों में बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। ग्रामीणों से भी बदमाशों की जानकारी देने को कहा है।
नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि टेढ़ी के जंगल से सटे गांवों के लोग कई दिनों से दहशत में थे। बदमाशों के होने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर तलाशी अभियान चलाया गया है। ग्रामीणों से बदमाशों के बारे में जानकारी ली जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के जवान विमलेश कुमार, चंदन कुमार, आदि मौजूद रहे।