फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान व पोकलैंड मालिक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। बजनी पहाड़ की खदान में हुई घटना को लेकर घायल मजदूर के भाई ने पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दिया है। उसने खदान मालिक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात को करीब पौने दस बजे बजनी पहाड़ पर काम करते समय खदान धंसने से मशीन चालक रसूल की मौत हो गई है। उसका भांजा ईंदू गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में घायल ईंदू के भाई ईशुक ने भरतकूप थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में खदान मालिक साखन सिंह निवासी व पोकलैंड मालिक नरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले भरतकूप पुलिस ने थाने में सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत व दूसरे के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज की है। अब इसी मामले में दूसरी रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

इसमें पहाड़ पर पत्थर तुड़ान के दौरान खदान मालिक व पोकलैंड मालिक पर लापरवाही बरतने के कारण मौत व दूसरे के घायल होने के आरोप लगे हैं। शनिवार को थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले मृतक या घायल के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। स्थानीय लोगों व पोकलैंड मालिक के बयान के अनुसार सडक हादसे की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें