फोटो 20 सीकेटीपी 38 चेकिंग में पकड़े गए डंपर के साथ एसडीएम व अन्य। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बुधवार सुबह एक ओवरलोड बालू डंपर को मय चालक के पकड़ा और वाहन को सीज करने की कार्रवाई की।
एसडीएम राम ऋषि रमन सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ओवरलोड बालू लदे डंपर पर पड़ी। उन्होंने वाहन को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका और तेज गति से आगे बढ़ गया। इसके बाद एसडीएम ने उसका पीछा कर कटिया क्षेत्र के पास डंपर को पकड़ लिया। वाहन को चालक सहित थाने लाया गया, जहां जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान पाया कि डंपर में आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा वाहन के दस्तावेज भी अधूरे मिले। एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि डंपर ओवरलोड था और चालक ने रोकने पर भागने का प्रयास किया। इन उल्लंघनों के कारण वाहन सीज कर दिया गया है और चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।