चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना पर सदर एसडीएम अजय कुमार ने छापा मारा।
मौके से दो जेसीबी और चार डंपर पकड़े गए। साथ ही पांच वाहनों के चालक भी हिरासत में लिए गए। भरतकूप पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि पानी की टंकी के पास यह सरकारी जमीन है। खनन कारोबारी बिना अनुमति के लगातार मिट्टी निकाल रहे थे।
एसडीएम के पहुंचने पर कारोबारी भाग गए लेकिन चालक पकड़े गए। पकड़े गए चालकों में दीनदयाल, संजय, लल्लूराम, पिंकू और बड़ा भइया शामिल हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने वाहनों पर सीज की कार्रवाई की पुष्टि की। (संवाद)