फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीएचसी में सीबीसी मशीन खराब

Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रामघाट के पास स्थित सीतापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज 200 से अधिक मरीज आते हैं लेकिन यहां सीबीसी जांच मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे लोग पर्चा बनवाकर जांच के इंतजार में बैठे थे लेकिन 10:35 बजे तक लैब का ताला नहीं खुला था। मरीजों को पता ही नहीं था कि सीबीसी मशीन खराब है। 10:45 बजे लैब टेक्नीशियन से पूछने पर बताया कि मशीन काम नहीं कर रही, सिर्फ मलेरिया जांच होगी।
विज्ञापन

स्थानीय जयदेव प्रताप ने बताया कि भाई को वायरल है, डॉक्टर ने सीबीसी जांच लिखी है। अब 12 किमी दूर जाना पड़ेगा। मुकगढ़ की चंदा बोलीं कि एक घंटे से इंतजार कर रही हैं। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर पीएचसी में मशीन खराब होने की जानकारी नहीं है, इसे दिखवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें